आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में सेवा संकल्प दिवस और सेवा संकल्प माह का आयोजन किया गया। बाह, फतेहाबाद, किरावली, अछनेरा और पिनाहट समेत विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को फल और टीबी रोगियों को ‘निश्चय पोषण पोटली’ (न्यूट्रिशन किट) वितरित की गई। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और देश की समृद्धि की कामना की गई।
फतेहाबाद क्षेत्र में जगह-जगह दीप जलाकर जन्मदिन मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सती मंदिर परिसर में दीप जलाए। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर मुकेश पचौरी, राजू शर्मा, सोमेंद्र कंसाना, नरेंद्र बघेल आदि लोग मौजूद रहे। वहीं फतेहाबाद सीएचसी फतेहाबाद में विधायक छोटेलाल वर्मा ने मरीजों को फल वितरित किए।
बाह सीएचसी पर विशेष न्यूट्रिशन किट (निश्चय पोषण पोटली) का वितरण भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राठौड ने किया। उन्होंने बताया कि टीबी के इलाज में दवाओं के साथ-साथ मजबूत इम्यूनिटी के लिए पौष्टिक आहार की जरूरत पूरी करने के लिए केन्द्र सरकार निश्चय पोटली प्रदान कर टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने जा रही है। इस दौरान अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा, धीरज सविता, गौरव भदौरिया, राजवीर सिंह आदि रहे।
किरावली में शीतलकुंड मंदिर पर विधायक चौधरी बाबूलाल ने मंदिर परिसर में 4100 दीप जलाकर दीपदान किया। कार्यक्रम में डाॅ. रामेश्वर चौधरी, रामप्रवेश यादव, महेंद्र सिंह, स्वामी दयानंद सरस्वती आदि मौजूद रहे। वहीं प्राचीन हनुमान मंदिर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाए। इस दौरान भाजपा नेता भूप सिंह इंदौलिया, प्रमोद चाहर, मंडल अध्यक्ष पिंकी सरपंच, जिला मंत्री गौरव सोलंकी आदि मौजूद रहे। माैनी बाबा आश्रम में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में अमरपाल सिंह मुखिया, फौरन सिंह इंदौलिया, अश्वनी चौधरी, थान सिंह महंत मौजूद रहे। किरावली सीएचसी पर पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने रोगियों को फल बांटे। गौरव सोलंकी, दीवान सिंह इंदौलिया, पवन इंदौलिया, देवेन्द्र वंशीलाल मौजूद रहे।
अछनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प दिवस मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान फल वितरित किए गए। वहीं 22 टीबी रोगियों को पोषण के लिए आहार पोटली बांटी गई। कार्यक्रम में सहदेव शर्मा, बीके ठाकुर, प्रवीन बिंदल, लवकुश पहलवान, पवन छौंकर उपस्थित रहे।
इरादतनगर के बृथला कुंड स्थित श्री लीला विलास महाराज मंदिर में आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने मंदिर में दर्शन कर दीपदान किया और देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेश गोयल, एसडीएम खेरागढ़ नरेंद्र गंगवार, बीडीओ जय किशन दोहरे, रामनारायन त्यागी आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर सीकरी के काली माता मंदिर और गांव सामरा में आयोजित कार्यक्रम में दीप जलाकर पार्टीजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, देवेंद्र वर्मा, लोकेश तिवारी, नरेश शर्मा आदि ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जगनेर ब्लॉक के देवी मंदिर नगला नंगु स्थित बृहस्पतिवार की शाम जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ.लवलेश कुमार निशंक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीपक जलाकर एव पूजा अर्चना कर जन्मदिन मनाया। महंत भूतनाथ महाराज, बनवारी सिंह, महेश राना, मनीष राजपूत आदि उपस्थित रहे।
सैंया सीएचसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प माह का शुभारंभ विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाह, अशोक सिंघल, अनामिका शर्मा, सरिता ,नीतू तोमर आदि मौजूद रहे।
पिनाहट स्थित प्राचीन गतन वाले हनुमान मंदिर पर आशीर्वाद दीप जलाए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री बबीता चौहान, नगर अध्यक्ष रामरती देवी, रेखा गुप्ता, संगीता गुप्ता मौजूद रहे। वहीं सीएचसी पर भाजपा जिला मंत्री सत्येंद्र बरुआ ने मरीजों को फल बांटे। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रमोद कुशवाह, आजाद बाबू, रेखा गुप्ता, संगीता गुप्ता मौजूद रहे।
अकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सांसद राजकुमार चाहर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फल वितरित किए। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को प्राथमिकता दी जा रही है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर मानवीय सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में वीरपाल माहुरा, प्रभारी अधीक्षक डॉ. केके शर्मा, प्रधानपति गंभीर सिंह चाहर, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
लादूखेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत घरों व मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलित किये गए। इस दौरान अंबुज त्रिवेदी, प्रताप तोमर, ग्राम प्रधान बबली देवी, शिवशंकर कुशवाह, मुकेश पाराशर, पदमसिंह त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं बाबा भवन भारती मंदिर पर 1000 दीप जलाए गए।
बृथला कुंड में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक महेश गोयल व अन्य
बृथला कुंड में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक महेश गोयल व अन्य