फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर का कहर: ऑटो को राैंदा...उड़ गए परखच्चे, चालक की माैके पर ही माैत; कार सवार भी हुआ घायल

Sat, 24 Jan 2026 08:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तेज रफ्तार डंपर ने कहर बरपा दिया। सामने से आ रहे ऑटो और कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो चालक की माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी रोड पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खंदौली से मुड़ी रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे ऑटो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की माैत हो गई, जबकि कार सवार चोटिल हो गया।
विज्ञापन


हादसा सुबह नाै बजे करीब हुआ। खंदौली निवासी 40 वर्षीय मौसिम ऑटो चालक था। पुलिस के अनुसार, वह सवारियों को उतारने के बाद वापस खंदौली लौट रहा था। मुड़ी रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उसके ऑटो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। मौसिम की माैके पर ही माैत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने माैसिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे के बाद डंपर लेकर जा रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। थाना प्रभारी खंदाैली ने बताया हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है। गनीमत रही ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। ऑटो में सवारियां होतीं, तो हादसा भयावह हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें