फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: 11 लाख कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, अब शुल्क जमा करने पर जोर...नहीं तो लटक जाएगा परिणाम

Sat, 24 Jan 2026 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। 12 लाख में से करीब 11 लाख कॉपियां जांची जा चुकीं हैं। अब परीक्षा शुल्क जमा करने का शनिवार अंतिम दिन है, नहीं तो परिणाम अटकेंगे और कॉलेजों पर जुर्माना लगेगा।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्नातक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। परास्नातक की कॉपियां अभी रह गई हैं। विश्वविद्यालय की ओर से बनाए गए छह मूल्यांकन केंद्रों में से पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, एक केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए बची हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन का फोकस अब परीक्षा शुल्क जमा कराने पर केंद्रित हो गया है। चूंकि, अगर परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया गया तो परिणाम लटक जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। संबंधित परीक्षा शुल्क महाविद्यालयों की ओर से जमा किया जाना है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि शनिवार है। ये तिथि दूसरी बार बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि जो महाविद्यालय निर्धारित समय सीमा तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं करेंगे, उन पर प्रति छात्र 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये तय की गई है।

विज्ञापन



विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी संबद्ध महाविद्यालयों को शुल्क जमा कराने को कहा गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शेष बची उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी जल्द समाप्त कर ली जाएगी। इसके बाद परिणामों को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। स्नातक के नतीजे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस वर्ष स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमाें की 12 लाख उत्तर पुस्तिकाएं हैं। इनमें लगभग 11 लाख काॅपियों की जांच पूरी कर ली गई हैं। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें