फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल के पास तेज रफ़्तार कार डिवाइडर के 10 पिलर तोड़ते हुए पलटी, मच गई अफरा-तफरी

Tue, 11 Apr 2023 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग के पास तेज रफ्तार कार अचानक से बेकाबू हुई और पार्किंग के पास कहर बरपा दिया। तेज रफ्तार में दौर रही कार सड़क किनारे लगे पिलरों को तोड़ते हुए आगे जाकर पलट गई। 
 
विज्ञापन
कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शिल्पग्राम के पास रविवार देर रात एक कार डिवाइडर के करीब 10 पिलर तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई। बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि थाना डौकी के गांव पैंतीखेड़ा निवासी अभय शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका दोस्त ताजमहल पूर्वी गेट के पास रहता है। रविवार देर रात करीब दो बजे अभय शर्मा कार से दोस्त को छोड़ने आए थे। दोस्त को शिल्पग्राम से आगे लगे सुरक्षा बैरियर के पास छोड़ना था। कार में तीन युवक और थे।

अचानक कार बेकाबू हो गई। डिवाइडर पर लगे करीब 10 पिलट को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई। सोशल मीडिया पर हादसे के बाद कार का वीडियो वायरल हुआ। इसमें लिखा गया कि कार में युवक और युवती सवार थे। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर सकी। कार को सीज कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- अयोध्या में 51 कुंडों की सेवा करेंगे आगरा वाले, बताई ये वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें