फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

Sat, 28 May 2022 06:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/धौलपुर

सार

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। स्पीड से आ रही कार हाईवे पर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबिक एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके में बड़ा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक भी घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके की बरेठा चौकी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आगरा व भरतपुर निवासी तीन दोस्त, मनीष त्यागी (33) निवासी उदयपुर बासोली आगरा, रमाकांत खंडेलवाल (35) निवासी लुलहारा भरतपुर और गौरव (29) निवासी शाहगंज आगरा कार से शुक्रवार शाम को बाड़ी में दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार तड़के करीब चार बजे तीनों आगरा लौट रहे थे। 

बताया गया है कि नेशनल हाईवे पर बड़ा गांव के पास सड़क पर मरी पड़ी गाय पर उनकी कार चढ़ गई और कार चला रहे युवक गौरव ने कंट्रोल खो दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मनियां अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मनीष और रमाकांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरव का उपचार चल रहा है। इस संबंध में कार चला रहे गौरव के खिलाफ मनिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें