बाइक के बाद ऑटो में मारी टक्कर
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सफेद रंग की एक कार सेक्टर 11 स्थित पानी की टंकी की तरफ से करकुंज की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक और ऑटो करकुंज की ओर से पानी की टंकी तरफ जा रहे थे। कार ने पहले बाइक को चपेट में लिया। उस पर 3 लोग सवार थे। इसके बाद ऑटो को भी टक्कर लगी। हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो और बाइक कई मीटर दूर जा गिरे। इससे चीखपुकार मच गई।
ये भी पढ़ें - Ahilyabai Holkar Jayanti 2025: '300 वर्ष पहले सीखा आत्मरक्षा का गुर', सीएम बोले- अब पाकिस्तान को सिखाया सबक
दो की हालत गंभीर
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवार युवकों और ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचा गया। एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनकी पहचान गिहारा बस्ती, हरीपर्वत निवासी आशुतोष (21) और ऋतिक के रूप में हुई। वहीं गिहारा बस्ती के ही साजन और आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 12 निवासी साैरभ गंभीर घायल हो गए। उनका उपचार चल रहा है। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें - UP: नाैवीं की छात्रा की लूटी आबरू..वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर बहन के घर ले जाकर किया ऐसा काम, सह न सकी वो