दंगल में पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव पेच
- फोटो : अमर उजाला
किरावली में ऐतिहासिक कंस मेला व दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में कई जगह के पहलवानों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। अंतिम कुश्ती हाथरस के हरिकेश और पलवल के युधिष्ठिर के बीच हुई। दोनों के बीच हुए कड़े मुकाबले में कुश्ती बराबर पर छूटी, जिसके बाद दोनों पहलवानों को विधायक चौधरी बाबूलाल ने बराबर इनाम दिया।
कस्बे के मिनी ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल में अंतिम कुश्ती हाथरस के हरिकेश और पलवल के युधिष्ठिर पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। कुश्ती का उद्घाटन भाजपा नेता भूप सिंह इंदौलिया ने किया था। आखिरी कुश्ती का मुकाबला हरिकेश और युधिष्ठिर के बीच विधायक चौधरी बाबूलाल ने शुरू कराया। यह मुकाबल बराबरी पर छूटा।
इससे पहले राजा पहलवान एवं शंकर पहलवान के बीच भी मुकाबला बराबरी पर रहा, जबकि चुनुआ पहलवान कचौरा ने योगेश कोला को हराया। रविंद्र कचोरा ने वाराणसी के योगेश को पटखनी दी। महिलाओं की कुश्ती में शिवानी प्रयागराज को बैमन की बबिता ने हराया।
इस मौके पर मुकेश पहलवान, होलू पहलवान, देवेंद्र पहलवान, डोरीलाल इंदौलिया, जगदीश सिंह, डॉ. रामेश्वर सिंह, डॉ. हितेंद्र इंदोलिया, घंसू सरपंच, प्रदीप मुखिया आदि मौजूद रहे।