फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दंगल में पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव पेच, उमड़ी दर्शकों की भीड़

Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस दौरान रोचक मुकाबला हाथरस के हरिकेश और पलवल के युधिष्ठिर के बीच हुआ। ये कुश्ती बराबर पर छूटी। 
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव पेच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरावली में ऐतिहासिक कंस मेला व दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में कई जगह के पहलवानों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। अंतिम कुश्ती हाथरस के हरिकेश और पलवल के युधिष्ठिर के बीच हुई।  दोनों के बीच हुए कड़े मुकाबले में  कुश्ती बराबर पर छूटी, जिसके बाद दोनों पहलवानों को विधायक चौधरी बाबूलाल ने बराबर इनाम दिया। 

विज्ञापन


कस्बे के मिनी ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल में अंतिम कुश्ती हाथरस के हरिकेश और पलवल के युधिष्ठिर पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। कुश्ती का उद्घाटन भाजपा नेता भूप सिंह इंदौलिया ने किया था। आखिरी कुश्ती का मुकाबला हरिकेश और युधिष्ठिर के बीच विधायक चौधरी बाबूलाल ने शुरू कराया। यह मुकाबल बराबरी पर छूटा। 



इससे पहले राजा पहलवान एवं शंकर पहलवान के बीच भी मुकाबला बराबरी पर रहा, जबकि चुनुआ पहलवान कचौरा ने योगेश कोला को हराया। रविंद्र कचोरा ने वाराणसी के योगेश को पटखनी दी। महिलाओं की कुश्ती में शिवानी प्रयागराज को बैमन की बबिता ने हराया। 

विज्ञापन


इस मौके पर मुकेश पहलवान, होलू पहलवान, देवेंद्र पहलवान, डोरीलाल  इंदौलिया, जगदीश सिंह, डॉ. रामेश्वर सिंह, डॉ. हितेंद्र  इंदोलिया, घंसू सरपंच, प्रदीप मुखिया आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें