फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहणः आज जब बंद होंगे मंदिरों के कपाट, मथुरा में यहां दर्शन देंगे भगवान

Mon, 07 Aug 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर
विज्ञापन
श्रावण मास की पू‌र्णिमा को रक्षाबंधन के दिन आंशिक चंद्रग्रहण के चलते जहां देश भर के मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे वहीं मथुरा के मंदिर में भगवान श्रीकृष्‍ण चंदग्रहण के समय विशेष दर्शन देंगे।  
विज्ञापन


बता दें कि ग्रहण के दौरान पड़ने वाले सूतक के चलते मंदिरों को बंद करने की पौराणिक मान्यता है। इसी का पालन आज भी होता है। इसी क्रम में सोमवार सात अगस्त को चंद्र ग्रहण के चलते श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों के पट दोपहर 12 बजे से रात्रि तक बंद रहेंगे। 

मंगलवार को जन्मभूमि के सभी मंदिरों में मंगला आरती और ठकुरजी के दर्शन सुबह साढ़े छह बजे से नियमित होंगे। वहीं मथुरा के ही ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में चंद्र ग्रहण के दौरान ठाकुर द्वारिकाधीश दर्शन देंगे। 
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन के अनुसार रात्रि 10:52 बजे से मोक्ष काल तक ठाकुरजी के दर्शन भक्त कर सकेंगे। मंगला, शृंगार, ग्वाल के दर्शन रात्रि में होंगे। सुबह साढ़े चार बजे से पांच बजे तक ही दर्शन होंगे। इसके बाद शाम के दर्शन यथावत होंगे।   

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का समय ये

बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सात अगस्त को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का असर धर्मनगरी के मंदिरों पर भी पड़ेगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में चंद्रग्रहण के कारण ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की सेवा-पूजा और आरती सहित अन्य सेवा के समय में परिवर्तन किया गया है। अन्य मंदिरों के दर्शन समय में भी परिवर्तन किया गया है।

मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन दुर्गेश नंदिनी की अनुमति से सात अगस्त को मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है। चंद्र ग्रहण के कारण सात अगस्त को मंदिर के सेवायत सुबह छह बजे मंदिर में प्रवेश करेंगे। भक्तों के लिए 7:45 बजे पट खुलेंगे। 7:55 पर शृंगार आरती होने के साथ आठ बजे राजभोग सेवा शुरू होगी। 9:55 राजभोग आरती होने के बाद 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

इसके बाद सायं कालीन सेवा में सुबह ही 10:45 पर सेवायत गोस्वामियों का मंदिर में प्रवेश, 11:15 पर भक्तों के लिए पट खुलेंगे। दोपहर 1:10 पर शयन आरती शुरू होगी और 1:15 पर पट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 1:45 पर मंदिर से सभी सेवायतों और कर्मचारियों का निकास होगा।
विज्ञापन

जानिए वृंदावन के अन्य मंदिरों की टाइमिंग

राधावाल्लभ मंदिर में सुबह नौ बजे राजभोग आरती। 9:30 बजे संध्या दर्शन और 1:30 बजे शयन आरती के बाद मंदिर बंद होगा। राधारमण, राधादामोदर और इस्कॉन मंदिर में सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, 10 बजे राजभोग आरती के बाद 10:30 तक दर्शन होंगे। इसके बाद एक बजे शयन आरती के बाद मंदिर बंद हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें