फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का तोहफा: मुंबई, गुजरात और बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; आगरा के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Tue, 24 Nov 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रेलवे ने 24 से 28 नवंबर के बीच मुंबई, गुजरात, बिहार, गोरखपुर और मऊ के लिए कई विशेष ट्रेनों के फेरे निर्धारित किए हैं। इन ट्रेनों का आगरा ईदगाह और आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव होगा, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे।
 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 त्योहार के बाद घर लौटने और दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नवंबर के अंतिम सप्ताह में विशेष ट्रेनों के फेरे निर्धारित किए हैं। 24 से 28 नवंबर के बीच आगरा ईदगाह और आगरा कैंट स्टेशन पर कई विशेष ट्रेनें ठहरेंगी। इनके माध्यम से यात्री गोरखपुर, मऊ, मुंबई, गुजरात और बिहार की ओर सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि वडोदरा-गोरखपुर विशेष ट्रेन (09111) 24 नवंबर को सुबह 7:40 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होगी। वापसी में गोरखपुर-वडोदरा ट्रेन (09112) 25 नवंबर को रात 8 बजे पहुंचेगी और 8:10 बजे रवाना होगी। इससे गोरखपुर और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

छपरा-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन (05185) 25 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 12:50 बजे रवाना होगी। मुंबई सेंट्रल-मऊ विशेष ट्रेन (09183) 26 नवंबर को शाम 5:40 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। राजकोट-बरौनी विशेष ट्रेन (09569) भी 26 नवंबर को सुबह 11:40 से 11:45 बजे तक ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में बरौनी-राजकोट ट्रेन (09570) 28 नवंबर को शाम 4:50 से 4:55 बजे तक ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें