फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विदेश जाने वाले युवाओं को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण

Sun, 24 May 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को अब विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले में मंडल स्तरीय प्री डिपार्टमेंट ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम (पीडीओटी) केंद्र तैयार हो गया है। हाल ही में विदेश मंत्रालय की एक टीम ने इस केंद्र का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन

यह पीडीओटी केंद्र अकुशल युवाओं को उनके इच्छित देश और काम के अनुसार सामान्य प्रशिक्षण देगा। इसमें उस देश की भाषा, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय नियमों की जानकारी शामिल होगी। इसका उद्देश्य युवाओं को विदेश में काम करते समय आने वाली समस्याओं से बचाना है। साथ ही, उन्हें सुरक्षित रखते हुए बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम बनाना है। कुशल युवाओं को उनकी ट्रेड के अनुसार बदले कार्य स्वरूप की सामान्य जानकारी दी जाएगी।


उन्हें भी संबंधित देश की भाषा, संस्कृति और स्थानीय नियमों से अवगत कराया जाएगा। वर्तमान में जर्मनी, जापान, इस्राइल, सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में युवाओं की बड़ी मांग है। जर्मनी में एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग स्टाफ की सर्वाधिक मांग है। खाड़ी देशों में श्रमिकों की आवश्यकता है जिसके लिए रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन



क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने बताया कि आगरा मंडल में जर्मनी, जापान, इस्राइल के लिए 70 आवेदन आए हैं। अन्य देशों के लिए 735 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक ट्रेड के लिए कम से कम 25 और अधिकतम 45 युवाओं का बैच बनाया जाएगा। पीडीओटी केंद्र तैयार है और बैच पूरा होते ही प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।



भाषा प्रशिक्षण और तकनीक

विदेश मंत्रालय बैच के अनुसार विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षकों की व्यवस्था करेगा। प्रशिक्षण केंद्र पर वर्चुअल और एआई के माध्यम से भी भाषा सिखाई जा सकती है। इसके लिए केंद्र में बड़ी स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इनसे युवाओं को प्रभावी ढंग से भाषा सीखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें