त्योहार के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। उतरान-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर को ईदगाह स्टेशन पर सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
त्योहार के बाद घर लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ईदगाह स्टेशन पर एक वन-वे विशेष ट्रेन रुकेगी, जबकि टूंडला स्टेशन पर दो दिशाओं की अनारक्षित विशेष ट्रेनें ठहरेंगी। इनसे यात्रियों को गोरखपुर, दिल्ली, बिहार और झारखंड की ओर जाने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि (गाड़ी संख्या 09135) उतरान-गोरखपुर विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को चलेगी। यह 20 नवंबर को सुबह 9:10 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी और 9:15 बजे रवाना होगी।
इसके बाद सुबह 10:55 बजे टूंडला पहुंचेगी और 11 बजे रवाना होगी। वहीं, (गाड़ी संख्या 03459) गोड्डा-शकूरबस्ती अनारक्षित विशेष ट्रेन 19 से 25 नवंबर तक प्रतिदिन और वापसी में ये ट्रेन 20 से 26 नवंबर तक चलेगी।