फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज को मिली त्योहार स्पेशल ट्रेन, यात्री खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन के साथ अब एक नई त्योहार स्पेशल ट्रेन और मिल गई है। आगरा फोर्ट-रामनगर ट्रेन वाया कासगंज 20 अक्टूबर से सप्ताह में तीन बार दौड़ने लगेगी। फिलहाल 30 नवंबर तक इस ट्रेन के संचालन की गाइडलाइन जारी की गई है। अक्टूबर और नवंबर में कई त्योहार हैं। ऐसे में वाया कासगंज एक त्योहार स्पेशल ट्रेन भी मिल गई है। ट्रेन संख्या 05055-05056 अप-डाउन विशेष गाड़ी का संचालन 20 अक्टूबर से शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन बार रामनगर-आगरा फोर्ट के बीच दौड़ेगी। फिलहाल 30 नवंबर तक यह ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन चलाने के निर्णय से यात्री उत्साहित हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक चार्ट की व्यवस्था
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक से ऑनलाइन अर्द्धवार्षिक समीक्षा की। डीआरएम ने बताया कि मथुरा से टनकपुर तक दौड़ने वाली ट्रेनों में अब आरक्षण चार्ट की हार्डकॉपी नहीं लगेगी। मथुरा-टनकपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक चार्ट की व्यवस्था कर दी गई है। इससे कागज की बचत होगी।
एक और त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 अक्टूबर से किया जाएगा। तैयारियां कर ली गई हैं। रेल महाप्रबंधक समीक्षा कर रहे हैं। अर्द्धवार्षिक समीक्षा भी महाप्रबंधक ने की है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें