फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी, तीन टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने शनिवार की शाम जनपद के तीनों पुलिस उपाधीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें जनपद में चोरी हुई बाइक चोरी की घटनाओं को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए गैंग के नेटवर्क को तोड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई। टीम को निर्देशित किया गया हैं कि बाइक चोरी करने वाले गैंग को ट्रेस कर उनकी गिरफ्तारी करें और चोरी गई बाइकों को बरामद करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गिरोह का पकड़ा जाना आवश्यक हैं। सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस एक दूसरे का सहयोग करें। मिशन अस्पताल, न्यायालय परिसर में बाइक चोरी का गैंग की सक्रियता नजर आ रही हैं। बाइक चोरों द्वारा वाहन स्वामी की नजर हटते ही बाइक चोरी कर ले जाते हैं। इन स्थानों पर निगरानी को बढ़ाया जाए। पुलिस कर्मियों को सिविल वेश में सक्रिय रखा जाए। सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस के सहयोग से बनाई गईं तीनों टीमें कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें