फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Voter List Update: वोटर लिस्ट से आपका नाम कट गया है तो घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़ सकेगा...जानें क्या करना है

Wed, 14 Jan 2026 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसआईआर के बाद आपका नाम सूची से कट गया है, तो 18 जनवरी को 9 विधानसभा क्षेत्रों में सभी बूथों पर फॉर्म 6, 7 और 8 जमा करने के लिए बीएलओ बैठेंगे।
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद आपका नाम सूची से कट गया है तो घबराएं नहीं। मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 जमा करें। 18 जनवरी को फार्म 6, 7 व 8 जमा करने के लिए बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद एम बंगारी ने बताया कि 18 जनवरी रविवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ फॉर्म एकत्रित करेंगे। एसआईआर के बाद अनंतिम सूची प्रकाशित हो गई है। जिन लोगों के नाम सूची में नहीं हैं, उन्हें बीएलओ पढ़कर सुना रहे हैं। 6 फरवरी तक आपत्ति और दावे आमंत्रित किए जा रहे हैं। करीब 8.36 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं। इनमें तीन लाख अनुपस्थित, तीन लाख स्थानांतरित, एक लाख डुप्लीकेट और एक लाख से अधिक मृतक मतदाता हैं। जिन मतदाताओं का नाम विलोपित सूची में शामिल हैं, वह मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 और घोषणा पत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन



जिले में 3.25 लाख मतदाताओं का ब्योरा 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे मतदाताओं को जन्म या निवास का प्रमाण पत्र देना होगा। आधार कार्ड की प्रति जमा करनी होगी। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोटिस और साक्ष्यों की जांच करेंगे। जांच के बाद उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा। 27 फरवरी तक नोटिस का जवाब देना अनिवार्य है। 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


सूची से जुड़ेगा मोबाइल नंबर
- फॉर्म 6 भरते समय मोबाइल नंबर जरूर दें। नाम जुड़ते ही 15 दिन में ई-मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड मतदाता पहचान पत्र डाक से घर आएंगे।
- मोबाइल नंबर दर्ज होने के बाद ई-मतदाता पहचान पत्र जितनी बार चाहें, घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।
- मतदाता सूची और पहचान पत्र में त्रुटियों को घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म 8 भरकर ठीक करा सकते हैं।
- ईसीआईनेट मोबाइल और electoralsearch.eci.nic.in वेबसाइट पर मोबाइल नंबर डालकर बूथ व अन्य जानकारी ले सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें