फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय पैलेस पार्किंग विवाद: विशेष कमेटी का किया गया गठन, सड़क सुधार को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला

Sat, 23 May 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कलेक्ट्रेट में हुई जिला वाणिज्य बंधु समिति की बैठक में संजय पैलेस पार्किंग विवाद के समाधान के लिए विशेष कमेटी गठित की गई है। बैठक में व्यापारियों ने जलभराव, पार्किंग और सड़क सुधार से जुड़ी समस्याओं को उठाया, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
संजय प्लेस आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वाणिज्य बंधु समिति की बैठक में संजय पैलेस पार्किंग विवाद को सुलझाने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन करने का सबसे बड़ा फैसला लिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजीव कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


कमेटी में कपड़ा एसोसिएशन से टीएन अग्रवाल और जूता व्यापार से विजय सामा को शामिल कर विवाद का स्थायी समाधान निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के प्रारंभ में आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवागत अपर जिलाधिकारी का स्वागत और सम्मान किया।

बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर की जलभराव समस्या पर भी गंभीर चर्चा हुई। व्यापारियों ने महावीर नाले की समय रहते उचित सफाई कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई ताकि बारिश के दौरान व्यापारियों और आम जनता को जलभराव के कारण होने वाली भारी दिक्कतों से बचाया जा सके।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में पिछले छह वर्षों से लंबित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए अपर नगर आयुक्त ने दस चिन्हित स्थलों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इन स्थलों पर कार्य शुरू करने के लिए कुछ विभागों से आवश्यक अनुमति मांगी गई है और जरूरत पड़ने पर व्यापारियों के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण भी किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त बैठक में हींग की मंडी में जनसुविधा के लिए शौचालय निर्माण कराने, नगला मार्क रोल की समस्या का समाधान करने, लोहामंडी चौराहे से थाने तक सुरक्षा घेरा बढ़ाने तथा शाहजहां पार्क से पुरानी मंडी तक नई सड़क और सुरक्षा घेरा निर्माण की मांग रखी गई। बैठक में नरेंद्र बंसल, राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजेश राठौड़ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें