फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार फ्रेंडशिप डे को खास बना देगा ये डाक टिकट, युवाओं को खूब भाया

Fri, 04 Aug 2017 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
‌कॉफी वाला डाक टिकट - फोटो : toi
विज्ञापन
डाक विभाग के एक खास तोहफे से इस साल फ्रेंड्शिप डे और भी खास होने जा रहा है। दरअसल भारतीय डाक विभाग ने बीते अप्रैल माह में कॉफी की खुशबू वाला डाक टिकट जारी किया था। उस वक्त तो लोगों की नजर इस पर नहीं पड़ी लेकिन फ्रेंडशिप डे पर मित्रों के लिए तोहफे भेज रहे युवाओं में यह काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दूर शहरों में नौकरी कर रहे अपने दोस्तों के लिए तोहफे भेजने वाले लोग कॉफी की खुशबू वाला डाक टिकट ही लगाकर पोस्ट कर रहे हैं। दरअसल यह टिकट युवाओं को उन लम्हों की याद दिला देता है जब वो कालेज की कैंटीन में साथ बैठकर कॉफी का आनंद लेते थे। 

कालेज के उन दिनों को इस बार स्पेशल कॉफी डाक टिकट के जरिए एंज्वाय करने की प्लानिंग है। कॉफी वाले डाक ‌टिकट को लेकर आगरा में डाक विभाग के पीआरओ आरबी त्रिपाठी का कहना है कि इन प्रयासों से हमारा मकसद लोगों को डाक विभाग से जोड़े रखना है। इसके लिए विशेष टिकट जारी की जाती हैं। 
विज्ञापन


दूसरी ओर टिकट कलेक्‍शन का शौक रखने वालों को भी यह टिकट खूब भा रहा है। वर्तमान में आगरा में करीब दो हजार लोग ऐसे हैं जो स्टांप क्लेक्शन का शौक रखते हैं। काफी टिकट की कीमत डाक विभाग में सौ रुपये है। 

विभाग का कहना है कि किसी पेय पदार्थ की खुशबू पर जारी होने वाला यह पहला टिकट है। यह टिकट प्रधान डाक घर से प्राप्त की जा सकती हैं। इससे पहले विभाग चंदन, गुलाब, जुही के फूल की खुशबू वाली टिकटें जारी कर चुका है, लेकिन इनमें सबसे महंगा कॉफी वाला टिकट ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें