फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अध्यात्म की तलाश में सींगपुर पहुंचे स्पेन के पर्यटक

Sun, 10 Nov 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किशनी के सींगपुर में पहुंचे स्पेन के पर्यटक
विज्ञापन
किशनी। स्पेन से अध्यात्म की तलाश में भारत आए नौ सदस्यों का दल रविवार को किशनी के गांव सींगपुर पहुंचा। गांव में चल रही शिवकथा में भगवान शिव का श्रृंगार देखा। महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। कथा व्यास के माध्यम से अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए।
विज्ञापन


अमित गुप्ता ने मेहमानों का स्वागत किया। गांव की ओर से विदेशी महिलाओं को फिरोजाबाद की चूड़ियां महिलाओं ने पहनाई तो विदेशी महिलाओं ने चूड़ियां पहनकर सभी को नमस्ते कहकर खुशी का इजहार किया। विदेशी मेहमानों ने ग्रामीणों के साथ फोटो खिंचवाई तो सेल्फी लेने के लिए युवा उमड़ पड़े। मेहमानों ने गांव के बच्चों को कापी-पेसिंल वितरित किए। विदेशी पर्यटकों के साथ बच्चों ने भी मौज मस्ती की। इंडिया कोटिडाना कंपनी के स्पेनिश भाषा के ट्रांसलेटर विक्टर विजय ने स्पेनिश भाषा में विदेशी मेहमानों को ग्रामीण परिवेश की जानकारी दी।

विदेशी मेहमानों के दल में डेनियल, तिरेसा मारिया, ईवा दालिया, इरीस बंसो, क्लाउदिया आलकोन, आलमूदेना, आदरियान, मारिया इमाकोलादा, डॉ. अग्नेस मोलनार समेत नौ लोग स्पेन के वार्सिलोना शहर से 15 दिनों के भारत भ्रमण पर आए हैं। सभी मेहमान काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें