कासंगज में गुरुवार को जिला समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया। पूर्व सांसद सपा जिलाध्यक्ष डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री मानपाल सिंह वर्मा ने केक काटा। जिसका कार्यकर्ताओं में वितरण किया। वहीं सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मेहनत और लगन से आज समाजवादी पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने अपनी विरासत अखिलेश यादव को सौंपी है। उनके द्वारा समाज सेवा और देश सेवा का कार्य किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करें और पार्टी को मजबूत करें। अखिलेश के हाथों के मजबूत होने से ही प्रदेश में फिर से विकास की गति तेज होगी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सहावर विजेंद्र सिंह गौर, राजवीर साहू, रघुनाथ सिंह यादव, रतनलाल दिवाकर, हिमांशु शाक्य, सतेंद्र आर्य, मास्टर अजंट सिंह, लक्ष्मन सिंह यादव, रामनरेश यादव, केपी सिंह, कमल सिंह बघेल, मनोज यादव, देवेंद्र सिंह,दीपू गर्ग, ममता गुप्ता, कमलेश वर्मा, तनवीर वाने जुबैरी, सीता शर्मा, सीमा, विशाल कश्यप, देवेंद्र सिंह लोधी, संदीप कुमारयादव, अभिषेक गौरी, सौरभ यादव, मोहम्मद फारूक आदि मौजूद रहे।