फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बजट के विरोध में सपाइयों ने झुनझुना बजाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शिक्षा बजट में कटौती के विरोध में झुनझुना लेकर प्रदर्शन करते सपाई स्त्रोत पार्टी
विज्ञापन
आगरा। केंद्र और राज्य सरकार के बजट को छात्र और युवा विरोधी बताते हुए समाजवादी छात्र सभा ने बृहस्पतिवार को सेंट जोंस कॉलेज पर झुनझुना बजाकर प्रदर्शन किया। हाथों में झुनझुना लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि इस बजट में युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में जुटे छात्रों ने कहा कि लाखों युवा डिग्रियां लेकर सड़कों पर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार ने नई सरकारी नौकरियों के नाम पर शून्य दिया है। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय बदहाली का शिकार हैं। छात्र सभा ने आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में महासचिव ललित राज, मोहित यादव, नवाज खान, हर्ष पिप्पल, रियान, सोनू बघेल, प्रियांशु शर्मा और अमन मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें