जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस समय किसान आलू के गिरते दामों से बेहद परेशान हैं। बाजार में आलू मात्र 100 रुपये प्रति कट्टा बिक रहा है, जबकि एक कट्टा आलू तैयार करने में करीब एक हजार रुपये की लागत आ रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से किसानों के हित में आलू पर 1800 रुपये प्रति कट्टा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को राहत देने के लिए सरकार को अनुदान की व्यवस्था करनी चाहिए।
टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि आगरा से नोएडा जाने वाली लेन नंबर 9 को करीब 15 मिनट के लिए प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था। इस दौरान वाहनों को दूसरी लाइनों से निकाला गया। वहीं एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार और टोल प्रबंधन की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल, मनोज कुशवाह सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को भी हिरासत में लिया है।
">http://