फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आलू के गिरते दाम पर सपा का प्रदर्शन, गाड़ी देख बोले दरोगा- किसान फॉर्च्यूनर में नहीं चलता; VIDEO

Mon, 09 Mar 2026 08:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आलू के गिरते दामों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन किया। कट्टे फैलाकर वाहन रोक दिए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी माैके पर पहुंच गए। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली में आलू के गिरते दामों से परेशान किसानों के समर्थन में सोमवार दोपहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टोल की लेन नंबर नौ पर आलू के कट्टे फैलाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके 4 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं प्रदर्शन के दाैरान सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दरोगा कह रहे हैं कि किसान फॉर्च्यूनर में नहीं चलता।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने टोल की लेन नंबर नौ से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया और सड़क पर आलू के कट्टे फैला दिए। टोल कर्मचारियों और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार और एसडीएम एत्मादपुर सुमित सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

 

जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस समय किसान आलू के गिरते दामों से बेहद परेशान हैं। बाजार में आलू मात्र 100 रुपये प्रति कट्टा बिक रहा है, जबकि एक कट्टा आलू तैयार करने में करीब एक हजार रुपये की लागत आ रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से किसानों के हित में आलू पर 1800 रुपये प्रति कट्टा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को राहत देने के लिए सरकार को अनुदान की व्यवस्था करनी चाहिए।

टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि आगरा से नोएडा जाने वाली लेन नंबर 9 को करीब 15 मिनट के लिए प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था। इस दौरान वाहनों को दूसरी लाइनों से निकाला गया। वहीं एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार और टोल प्रबंधन की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल, मनोज कुशवाह सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को भी हिरासत में लिया है।

">http://
विज्ञापन

किसान फॉर्च्यूनर कार नहीं चलाता
यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब सपाइयों ने आलू के गिरते दाम के विरोध में आलू की माला पहनकर सड़क पर आलू के कट्टे फैला दिए। इस दौरान टोल प्लाजा चौकी प्रभारी ने सड़क पर पड़े आलू को पैर से हटाना शुरू कर दिया, जिस पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल ने आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने कहा कि किसान फॉर्च्यूनर कार नहीं चलाता। इसके बाद चौकी प्रभारी वहां खड़ी गाड़ियों की वीडियो बनाने लगे और वाहनों को सीज करने की चेतावनी भी दी।

जिलाध्यक्ष का नाम मुकदमे में न होने पर चर्चा
यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर हुए प्रदर्शन के कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा और पूर्व प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। हालांकि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में उनका नाम शामिल नहीं होने पर चर्चा का विषय बना रहा। मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा होती रही कि पुलिस ने दबाव के चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें