फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया 53 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने 53 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने जनता से जाति-धर्म से ऊपर उठकर इस मानव सेवा में सहयोग की अपील की। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश यादव के जनसेवा के विचारों को कार्यकर्ता जमीन पर उतार रहे हैं। वरिष्ठ सपा नेता विनय अग्रवाल ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। पूर्व शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने ब्लड बैंक का आभार जताया। रक्तदाताओं में विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राम अग्रवाल, विमल वाल्मीकि, कान्हा गुप्ता, भोला कुरैशी, विनीत कुमार, नेत्रपाल, प्रेमचंद, अनु यादव, निसार सैफी, जाहिद अब्बास, भानु प्रताप सिंह, सचिन कुमार, मुनव्वर खान के अलावा व्यापार सभा अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, मधुकर अरोड़ा, नरेंद्र धाकड़, बलविंदर सिंह जाटव, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें