फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद फिरोजाबाद में बवाल: प्रमाणपत्र में देरी पर भड़के सपाई, पुलिस पर पथराव-फायरिंग, 12 वाहनों के तोड़े शीशे

Thu, 10 Mar 2022 10:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद मंडी समिति परिसर में गुरुवार रात को मतगणना के बाद बवाल हो गया। जसराना से जीते सपा प्रत्याशी को प्रमाणपत्र में देरी से सपा कार्यकर्ता भड़क गए। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव और फायरिंग कर दी।  
विज्ञापन
हाईवे पर टूटी पड़ी बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की जसराना विधानसभा सीट से जीत दर्ज कराने वाले सपा प्रत्याशी इंजीनियर सचिन यादव को जीत का प्रमाण पत्र देने में की जा रही देरी से सपा समर्थक आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। पथराव के चलते पुलिस को बल प्रयोग कर खदेड़ना पड़ा। 

विज्ञापन


सपा कार्यकर्ता पथराव करते हुए मतगणना स्थल के गेट तक पहुंच गए थे। इस दौरान हाईवे पर चल रहे 12 वाहनों पर भी सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पथराव किया। महिला एसओ की गाड़ी के भी शीशे तोड़ दिए। बवाल के बाद जिला प्रशासन के अफसरों ने सपा प्रत्याशी सचिन यादव को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया।

जसराना में देर से आया था चुनाव परिणाम

जिले के शिकोहाबाद, सिरसागंज, टूंडला और सदर की मतगणना पूरी होने के साथ ही जीते प्रत्याशियों को प्रशासन द्वारा प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया था। वहीं जसराना विधानसभा सभा की मतगणना देर तक होने के कारण उसका परिणाम भी देरी से आया। 

प्रशासन द्वारा सपा प्रत्याशी सचिन यादव की जीत की घोषणा किए जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र जारी न किए जाने और भाजपा नेताओं द्वारा री कांउटिंग किए जाने की मांग पर सपा समर्थकों में प्रशासन के प्रति आक्रोश फैल गया। सपा समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को निशाना बनाते हुए पथराव शुरु कर दिया। 

हाईवे पर खड़े करीब 12 वाहनों के शीशे तोड़ने के साथ ही रामलीला मैदान के समीप खड़े हथठेले भी पलट दिए। देखते ही देखते मंडी परिसर के आसपास अराजकता का माहौल कायम हो गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन मंडी समिति के अंदर मौजूद सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव को बाहर लेकर आई। अक्षय यादव द्वारा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया गया। तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। 

बैरियर तोड़कर मंडी समिति के गेट तक पहुंचे सपा समर्थक

सपा प्रत्याशी सचिन यादव को प्रमाणपत्र देने में प्रशासन द्वारा की जा रही देरी को लेकर जहां सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला था। वहीं सपा समर्थकों ने रामलीला ग्राउंड के समीप और उसके सामने लगे बैरियर को तोड़ दिया। भीड़ के मंडी समिति के गेट पर पहुंचते ही पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए पथराव भी करना पड़ा था।
विज्ञापन

मारो बचाओ से गूंजा हाईवे

पथराव के दौरान करीब 15 मिनट तक हाईवे पर पूरी तरह से अराजकता का माहौल देखने को मिला। जहां सपा समर्थक मारो-मारो की आवाजें लगा रहे थे। वहीं वाहनों में फंसे यात्री अपने बचाव के लिए बचाव बचाव को आवाज लगा रहे थे। इस बीच मतगणना स्थल के समीप बने भवन स्वामियों ने भी अपने दरवाजे अंदर से बंद कर लिए थे। जिससे भीड़ घरों में न घुसे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें