फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, नोकझोंक-धक्कामुक्की

Tue, 06 Oct 2026 01:33 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शहीद स्मारक पर सपा महिला और यूथ विंग के प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। सपाइयों ने पुलिस पर अभद्रता और एक कार्यकर्ता को टांग अड़ाकर गिराने का आरोप लगाया, जबकि प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

 
विज्ञापन
सपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर मंगलवार को शहीद स्मारक में संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ सपा की महिला और यूथ विंग ने विरोध प्रदर्शन किया। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में  प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन





 सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका इस्तीफा मांगा। जब सपाई ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस पर लात मारने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने टांग अड़ाकर एक सपा कार्यकर्ता को जमीन पर गिरा दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस की कार्रवाई के विरोध में और मौजूदा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


इन नेताओं की रही मौजूदगी
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि, सलीम शाह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी की महिला एवं युवा इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें