फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी सपा-प्रो.रामगोपाल

विज्ञापन
टूंडला में कार्यक्रम में भाग लेने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। समाजवादी पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जनता पूरी तरह से सपा के साथ है और भाजपा से त्रस्त है। यह बातें सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहीं।
विज्ञापन

वह रविवार को नगर के वंशीधर फार्म्स पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता आज केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण त्रस्त आ चुकी है। जनता वोट के माध्यम से सरकार को बताएगी कि वह कितनी परेशान है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी द्वारा लड़ाया जा रहा है।
सभी पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक पूरी मेहनत के साथ प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाएं। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव का पंकज यादव, विपिन यादव, अजय यादव द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जय नारायन एड., महिपाल सिंह, अशोक यादव, चंद्रवीर सिंह, अलकेश सविता, अंशू यादव, पवन कक्कड़, वीरेश यादव, सत्यप्रकाश सगर, रामकिशन यादव, ओम प्रकाश दिवाकर, उमेश यादव प्रधान, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें