मैनपुरी। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पांच पुलिसकर्मियों पर एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। पांचों पुलिसकर्मी बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित चल रहे थे।
जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के हाथों में है। कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही कम नहीं हो रही। बृहस्पतिवार की देर शाम एसपी अशोक कुमार राय ने मामले में कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने लंबे समय से बिना अवकाश/अनुमति अनुपस्थित व गैरहाजिर चल रहे पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया की मुख्य आरक्षी सत्यवीर सिंह, आरक्षी प्रभात कुमार, आरक्षी दीपक भास्कर, आरक्षी महावीर सिंह और आरक्षी राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।