फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक किसान के परिवार को दिलाएंगे पूरा न्याय ः एसपी सिंह बघेल

Wed, 17 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतपुर के चौबेपुरा गांव में बिजली के पोल पर फांसी लगाकर जान देने वाले किसान विनोद बघेल के परिवारीजनों से मंगलवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल मिले। उन्होंने पावरग्रिड के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर 23 फरवरी को तहसील मुख्यालय बाह पर धरना-प्रदर्शन की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि कर्ज में डूबे विनोद बघेल की आगरा-ललितपुर विद्युत लाइन बिछाने दौरान आलू की फसल बर्बाद हो गयी। मुआवजा मांगने पर ठेकेदार ने हड़का दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद भी न तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और न पावरग्रिड ने मुआवजा दिया है। मंगलवार शाम भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल विनोद बघेल के परिवारीजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। बाद में जैतपुर थाने गए और एसओ से एफआईआर दर्ज करने को कहा। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि ठेकेदार ने किसानों की फसल का मुआवजा नहीं दिया है। साथ ही जिला प्रशासन और मंत्री, विधायक के पीड़ित परिवार से मिलकर मदद न करने पर सवाल उठाये। प्रोफेसर बघेल ने एफआईआर दर्ज न होने, ठेकेदार की गिरफ्तारी न होने और मुआवजा न देने पर रोष जताया। कहा कि 23 फरवरी को तहसील मुख्यालय बाह पर उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदर्शन करेगी। इसके लिए वे 17, 18, 19 फरवरी को ग्रामीणों से संपर्क करेंगे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रयाग नरायन शर्मा, संतोष कटारा, सत्येन्द्र बरूआ, विनोद जैन, हरिओम पांडेय, दिनेश वर्मा, कंचन सिंह प्रधान, भीकम प्रसाद कठेरिया, जितेन्द्र नरवरिया, राजेन्द्र प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें