फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसपी ने की अपराध समीक्षा, फरियादियों से सौम्य व्यवहार पर दिया जोर

विज्ञापन
फोटो21पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते एसपी ओम प्रकाश सिंह। स्रोत:पुलिस मीड
विज्ञापन
कासगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में पहली अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने फरियादियों से सौम्य व्यवहार, शासन के अभियानों में शिथिलता न बरतने और आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण में किसी भी लापरवाही पर थाना प्रभारी तक को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि किसी क्षेत्र में अपराध होता है तो बीट के सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक लापरवाही के जिम्मेदार होंगे। थाना प्रभारियों को शातिर अपराधियों का सत्यापन, अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर रोक तथा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। पॉक्सो व महिला संबंधी अपराधों में उत्कृष्ट विवेचना कर दोषियों को सजा दिलाने की प्रभावी पहल करने को कहा है। पैदल गश्त, यातायात जागरूकता, यक्ष एप और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कैमरे लगवाने के निर्देश भी मिले। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ शाहिदा नसरीन, सीओ संदीप वर्मा, सीओ आंचल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें