फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 हजार शिक्षक भर्ती : जिले को मिले गणित-विज्ञान के 20 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोर्ट के आदेश पर 29 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले को गणित और विज्ञान के 20 शिक्षक मिले हैं। इन शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब विद्यालय आवंटन का कार्य वरीयता के आधार पर किया जाएगा। नए शिक्षकों के आने से विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषयों के शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। इससे छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। शिक्षकों ने अपने शैक्षिक, प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों को जमा करा दिया है। इनके अलावा स्वप्रमाणित छायाप्रतियां (22 सेट अलग-अलग फाइल कवर में), चार पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन शुल्क जमा करने का प्रमाण और आवेदन पत्र में दिए गए विवरणों की सत्यता का शपथ पत्र भी जमा कराया गया है।
आज होगा विद्यालय आवंटन
विद्यालय आवंटन की कार्रवाई 19 मार्च को दोपहर 3 बजे कार्यालय में होगी। दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, ताकि उन्हें प्राथमिकता के अनुसार विद्यालय चुनने का अवसर मिल सके। इनसे पहले विद्यालय विकल्प भरवाए जाएंगे जिसके बाद शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालयों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें