फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा ने हटाए नौ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, नए दावेदार लगा रहे लखनऊ के चक्कर

Thu, 28 Aug 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आगरा के नौ विधानसभा क्षेत्रों के नामित प्रभारियों को पदमुक्त कर दिया है। तीन माह पहले जिला व महानगर इकाई को भी गुटबाजी और लापरवाही के चलते भंग किया गया था।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आगरा के नौ विधान सभा क्षेत्र के नामित प्रभारी हटा दिए हैं। जिला एवं महानगर इकाई तीन महीने से भंग है। ऐसे में नए दावेदार लखनऊ के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक प्रभारी नामित किया था। प्रभारियों के कार्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुश नहीं थे। ऐसे में 25 अगस्त को सभी प्रभारी पदमुक्त कर दिए गए।

आगरा में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। उधर, जिला कार्यालय का विद्युत बिल जमा नहीं करने पर बिजली कटने, संगठन में गुटबाजी और बूथ स्तर तक लापरवाही की रिपोर्ट पर भंग की गई जिला व महानगर इकाई में नए मुखिया तय नहीं हुए। पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग को साधने के लिए सपा जल्द जिला व महानगर इकाई की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रभारी हटाए गए
- बाह विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह

- फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से अहमद सिद्दीकी
- दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अनीस राजा

- खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अखिलेश कटियार
- फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के प्रभारी गोपाल यादव

- उत्तर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी महाराज सिंह शाक्य
- छावनी क्षेत्र के प्रभारी केपी शाक्य

- ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रितेश यादव
- एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ. कृपाल सिंह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें