फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिवार चैन की नींद सोता रहा...आधी रात को आए चोर, अलमारी कर गए खाली

Thu, 28 Aug 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाना में चोरों ने एक दुकानदार के घर से करीब 8 लाख रुपये नकद और 150 ग्राम से अधिक सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहा था।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाना में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान 8 लाख रुपये और गहने चोरी कर लिए। परिवार घर की पहली मंजिल के कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन


ग्राम बुढ़ाना निवासी ब्रजेश यादव की भूतल पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है जबकि पहली मंजिल पर परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को परिवार सहित घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। तभी चोरों ने दीवार के सहारे छत पर प्रवेश किया। खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। अलमारी से लगभग आठ लाख रुपये नकद और आभूषण पार कर दिए। 

इसमें चार लाख रुपये उनकी दुकान का कैश था, जबकि शेष रकम हाल ही में बरौली अहीर गाँव में प्लॉट बेचने से मिली थी। सोने-चांदी के आभूषण भी ले गए। इनमें छह अंगूठियाँ, हीरे का मंगलसूत्र, दो चेन, एक हार, एक गले का हार और झुमके शामिल हैं। इनका वजन 150 ग्राम से अधिक है। एक मोबाइल फोन भी चोर उठा ले गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब परिवार जागा तो घर का दरवाज़ा टूटा और अलमारी खुली पड़ी थी। सारा सामान गायब था। पीड़ित ने थाना ताजगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें