फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी आगरा: 1100 करोड़ कर डाले खर्च, फिर भी खुले नाले और जर्जर सड़कें; नगरायुक्त से सपा ने मांगा हिसाब

Thu, 01 Oct 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर 1100 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद खुले नालों, जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्याओं को लेकर सपा ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। नगरायुक्त संतोष कुमार वैश्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए 15 दिन में जरूरी काम कराने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
आगरा स्मार्ट सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा स्मार्ट सिटी में 1100 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी खुले पड़े नाले, जर्जर सड़कों सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। नगरायुक्त से जवाब मांगा। उन्होंने 15 दिन में काम पूरे कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पूछता है आगरा अभियान के तहत सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को नगर निगम पहुंचे। यहां नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के सामने बैठकर उन्होंने सवाल किए। जवाब नहीं मिलने पर कार्यकर्ता भड़क गए। नगर निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त होने के आरोप लगाते हुए शहर की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया। सपा नेताओं ने पूर्व में सौंपे गए 15 सूत्रीय ज्ञापन पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया।

नगरायुक्त से वार्ता के दौरान जर्जर सड़कों, जलभराव, खुले नालों में हुई मौतों, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के 1100 करोड़ रुपये के कार्यों की जांच और पेयजल संकट जैसे मुद्दों पर दोनों पक्षों में बहस हुई। सपा ने शहर को आपदा ग्रस्त घोषित करने और खुले नालों की समस्या का तत्काल समाधान कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए 15 दिन में आवश्यक कार्य पूरे कराने की बात कही। इस पर शब्बीर अब्बास ने कहा कि 15 दिन बाद सपा कार्यकर्ता खुद जमीनी हकीकत परखेंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी, राम सहाय यादव, देवेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें