फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी सपा, नए और युवा चेहरों को दी रहीं जिम्मेदारियां

Fri, 28 Aug 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सपा ने महानगर कार्यकारिणी घोषित की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) की महानगर कार्यकारिणी बुधवार को घोषित हो गई। इसमें 80 फीसदी नए चेहरों को तरजीह मिली है। महानगर टीम में छह उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 16 सचिव व 26 सदस्यों समेत 51 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। पार्टी ने 2022 के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शहर अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी घोषित की। बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष का स्वागत किया। शहर अध्यक्ष ने बताया कि 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 


नई कार्यकारिणी में 80 फीसदी नए और युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। 51 सदस्यीय शहर की टीम में 80 फीसदी लोगों की उम्र 50 साल से कम है। हमने सभी जाति, धर्म व वर्ग के लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक सपा का संगठन तैयार है। नई कार्यकारिणी बूथ कमेटियों का गठन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष घोषित

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने छावनी, उत्तर व दक्षिण तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। इनमें अमीर सिंह फौजदार को छावनी, सतीश चाहर को दक्षिणी और इंद्रदीप जैन को उत्तर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नामित किया गया है। उपाध्यक्षों को तीनों विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी नामित किया है।

इन्हें मिली कार्यकारिणी में जगह

वाजिद निसार अध्यक्ष, मोहम्मद शरीफ उपाध्यक्ष व प्रभारी छावनी, पुष्पेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तरी, कुलदीप सक्सेना उपाध्यक्ष एवं प्रभारी दक्षिणी, आशा बाल्मीकि, मीना कुमारी, किशन कुमार उपाध्यक्ष, पवन दौनेरिया महासचिव, सौरभ गुप्ता कोषाध्यक्ष, विनोद श्रोतिया, अनंत कुमार जैन, पुनीत बघेल, जितेन्द्र वाल्मीकि, याकूब खान, सुरेश दिवाकर, सरदार गुरप्रीत सिंह, सुभाष कुशवाह, शिवशंकर राठौर, मो. महताब कुरैशी, विजेंद्र प्रजापति, रोहित शिवहरे, सलीम उस्मानी, राजेश वर्मा, हाजी शमशु उस्मानी, धर्मेंद्र वर्मा सचिव बनाए हैं। इनके अलावा महानगर कार्यकारिणी में 21 सदस्य बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें