पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह के नरम रुख के बाद अब सबकी नजरें गुरुवार को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन पर टिकी हैं। इसमें मुलायम सिंह का आना लगभग तय माना जा रहा है। शिवपाल सिंह को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
पार्टी प्रवक्ता एवं एमएलसी सुनील साजन ने भी अधिवेशन के मंच से पार्टी और परिवार में कई चेहरों की वजह से लंबे समय से चल रहे विवाद से पर्दा उठने का दावा किया है। कहा है कि मंच पर मौजूद चेहरों को देखकर लोग हैरत में पड़ जाएंगे।
तारघर मैदान पर अधिवेश आज
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
सपा का दसवां राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार को माल रोड स्थित तारघर मैदान पर है। सुनील साजन ने बताया कि अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पूरे देश के समाजवादी एकत्रित हो रहे हैं। देश और प्रदेश कैसे तरक्की करे, किसानों की स्थिति आदि पर चर्चा होगी।
अधिवेशन में भाग लेने के लिए अखिलेश यादव के साथ सांसद डिम्पल यादव, सांसद तेज प्रताप सिंह, सांसद धर्मेंद्र यादव, दिलीप यादव आदि नेता पहुंच चुके हैं।
पार्टी चर्चाओं के अनुसार, मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भले ही न आए हों, लेकिन वह अधिवेशन में मौजूद रहेंगे। वह विशेष चार्टर प्लेन से खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। वहां से कार द्वारा अधिवेशन स्थल पर पहुंचेंगे।