फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की बहन के घर चोरों का धावा, उड़ा ले गए लाखों का माल

Sat, 18 Feb 2023 10:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

चोरों ने घटना को अंजाम देते समय दरवाजा बंद कर दिया था। आहट सुनकर रामगोपाल यादव की बहन और बहनोई जाग गए। दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
रामगोपाल यादव की बहन के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में सपा के राष्ट्रीय महासचिव की बहन के गांव अंडनी स्थित घर में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात वारदात को अंजाम दिया। आहट होने पर परिजन जागे तो चोर वहां से भाग निकले। करीब दो लाख के जेवर और नकदी चुरा ले गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

गांव अंडनी की है घटना 

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की सगी बहन शारदा देवी थाना क्षेत्र के गांव अंडनी में निवास कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार की रात बहन और बहनोई उदयवीर सिंह बैठक में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे आहट होने पर दंपती जाग गए। जब दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था। शारदा देवी ने जब जंगला से बाहर देखा तो एक बाइक खड़ी नजर आई। दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। जगार होता देख चोर बाइक पर बैठ कर वहां से भाग निकले। घर में मौजूद अन्य लोगों ने बैठक का दरवाजा खोल कर शारदा देवी व उदयवीर को बाहर निकाला। घर के अंदर जाकर देखा तो अल्मारी व बक्सा आदि अस्त व्यस्त थे।

ये भी पढ़ें - Agra News: करोड़ों की कोठी में अकेली बुजुर्ग महिला, कब हुई मौत किसी को पता नहीं, अब मिला कंकाल


ये सामान ले गए चोर 

उदयवीर सिंह ने बताया कि चोर एक सोने की चेन, दो जोड़ी झुमकी, दो सोने की अंगूठी, पायल, आठ हजार रुपया की नकदी सहित करीब दो लाख रुपया का सामान आदि चोरी कर ले गए हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव की बहन के घर चोरी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद गृहस्वामी से जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ट्रॉली से कुचलकर कांवड़िये की मौत: कांवड़ लेकर जा रहा था कछला घाट, अचानक गिरा, पेट पर चढ़ा पहिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें