फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने फिर नजरबंद किए सपा सांसद रामजीलाल सुमन, घर के रास्ते पर लगाई बैरिकेडिंग; समर्थकों की जुटी भीड़

Tue, 30 Sep 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को एक बार फिर घर में नजरबंद कर दिया है। उनके आवास के रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को एक बार फिर घर में नजरबंद कर दिया है। उनके आवास के रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। पुलिस इस दौरान अलर्ट दिखाई दी। 
विज्ञापन




संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन मंगलवार सुबह गिजौली जाने वाले थे। इस सूचना पर उनके घर पर पुलिस पहुंच गई। सपा सांसद को नजरबंद कर दिया गया। उनके आवास के रास्ते पर  बैरिकेडिंग लगा दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही तमाम समर्थकों की भीड़ उनके आवास पर जुटना शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने किसी को भी वहां एकत्रित नहीं होने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल खंदौली क्षेत्र के गांव गिजौली जाने वाला था। ये वही गिजौली है, जहां पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद हो गया था। हालांकि इस विवाद में समझौता हो चुका है। पुलिस ने गिजौली में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सपा सांसद सुमन पिछले दिनों भी गिजौली गए थे। पुलिस अधिकारी से वार्ता में एक पक्ष को उन्होंने रावण कह दिया था, जिस पर राजनीत शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें