फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दबिश में युवक की माैत: सपा सांसद सुमन ने उठाए सवाल, बोले- पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या की प्राथमिकी

Sun, 18 Oct 2026 09:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पुलिस दबिश के दाैरान युवक की माैत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से बात करते सपा सांसद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रात में पुलिस की दबिश के दौरान ललित राजपूत की मौत के मामले में रकाबगंज पुलिस घिर गई है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने रविवार को मृतक के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। साथ ही पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग रखी।
विज्ञापन


सपा सांसद ने पीड़ित परिजन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस की दबिश के दौरान किसी व्यक्ति की जान जाना अत्यंत गंभीर मामला है। खुद पुलिस वालों की भूमिका सवालों के घेरे में होने से जांच होना जरूरी हो जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि अक्सर ऐसे मामलों में पुलिस महकमे की साख बचाने के लिए तथ्यों को दबाने और लीपापोती का प्रयास किया जाता है। यह प्रवृत्ति न्याय व्यवस्था और आम जनता के विश्वास के लिए घातक है। इस दौरान प्रदेश सचिव ममता टपलू, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, इंजीनियर महावीर संजय माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें