फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान हुए बवाल में सपा विधायक ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 25 Apr 2019 04:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कार का कांच तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के गांव अंगौथा नगरिया में मतदान के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में सपा विधायक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस ने बेकसूरों पर मुकदमा दर्ज किया है। अगर मुकदमा वापस न हुआ तो वो जनांदोलन करेंगे।
विज्ञापन

 
शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में गुरुवार को किशनी के सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि अंगौथा नगरिया में प्रधान पुत्र जितेंद्र उर्फ  प्पू ने वोटों को लेकर लोगों के साथ मारपीट की। वहीं पुलिस ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय पीड़ित पक्ष के साथ ही 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया। 

उनका आरोप है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस ने यह मुकदमा लिखा है। मुकदमे में गांव निवासी देवेंद्र उर्फ पप्पू को भी शामिल किया गया है। उनके द्वारा रिवॉल्वर से फायर करने की बात कही गई है। जबकि मतदान के दिन वे बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह व अधिवक्ता देवेंद्र सिंह के साथ थे।
विज्ञापन


सपा विधायक ने कहा कि अगर प्रशासन ने न्याय नहीं किया और फर्जी मुकदमा वापस नहीं हुआ तो वो आचार संहिता समाप्त होने के बाद आंदोलन करेंगे, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें