फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटान में हुई प्रतियोगिता में भारत ने लहराया परचम

विज्ञापन
SPORT - फोटो : amarujala
विज्ञापन
टूंडला। भूटान में आयोजित हुई इंडो भूटान चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने छह खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश का नाम बढ़ाया। भूटान के राजा जिग्मे खेसर ने कोच आनंद दुबे को सर्वश्रेष्ठ कोच की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


देश के आठ राज्यों से आईसीएसई के खिलाड़ियों का भूटान में होने वाली चैंपियनशिप के लिए चयन किया था। इसमें उत्तर प्रदेश से वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और योगा के खिलाड़ियों को शामिल किया था। वॉलीबाल की टीम की तरफ से टूंडला के सुमित पोनिया के अलावा आगरा के राहुल शर्मा, शशांक शर्मा, यश भारद्वाज और अंकित उपाध्याय का चयन हुआ था।

कबड्डी में आगरा से कृष्णकांत, राहुल यादव और अरविंद का चयन किया । बैडमिंटन में रेणुका चौधरी और योग में भारतीय सेना के चक्रवर्ती और उमापती का चयन हुआ था। इन सभी खिलाड़ियों ने भूटान में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल दिलाकर भारत देश को प्रथम स्थान दिलवाया। जिस पर भूटान के राजा ने कोच को ट्राफी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें