फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में ईवीएम का बहिष्कार होना चाहिए

विज्ञापन
12एमएनपी-31-करहल में सपा की बैठक में बोलते पूर्व सांसद तेज प्रताप - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के लोगों का ईवीएम से भरोसा उठा है। चुनाव में ईवीएम का बहिष्कार किया जाना चाहिए। वह बृहस्पतिवार को करहल की वाल्मीकि बस्ती में आयोजित निजी समारोह में शिरकत करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि हर समुदाय और पार्टी ईवीएम को चुनाव से अलग रखने की बात कह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के चुनाव में धांधली हुई है। वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा ने खरीद फरोख्त कर सरकार बनाई है। यदि हम संगठित नहीं हुए भाजपा बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी धांधली कर सकती है।
कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। भाजपा के हर मंसूबे को विफल करें। डॉलर बाबू वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आरएस यादव, मिठ्ठू लाल दिवाकर, ब्रजकुमार यादव, राम नारायण बाथम, सत्यप्रकाश यादव, राजकुमारी रावल, अब्दुल नईम, नेम सिंह यादव, रणवीर सिंह यादव, जितेंद्र यादव डिंपल, मनोज यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, वीरभान सिंह यादव, कृष्णकांत पांडेय, अवधेश यादव, आनंद दिवाकर, कुलदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें