फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर 30 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
12एमएनपी-27-धनतेसर को लेकर सराफा की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पंच दिवसीय दीपोत्सव का पहला दिन बृहस्पतिवार को धनतेरस के रूप में मनाया गया। हालांकि बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को धनतेरस मनाएंगे। दो दिन तक धनतेरस की खरीदारी को लेकर प्रमुख व्यापारियों ने करीब सौ करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई है। बृहस्पतिवार को बाजार में काफी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे। सराफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा बाजार में करीब 30 करोड़ की बिक्री हुई। शुक्रवार को करीब 70 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को बाजारों में खरीदार उमड़े। सराफा बाजार में लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण और मूर्तियां खरीदीं। करीब दस करोड़ रुपये की सराफा बाजार में बिक्री हुई। ऑटोमोबाइल बाजार में दोपहिया वाहनों की जमकर डिलीवरी हुई, जिससे लगभग 15 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी रौनक रही।
सुबह से शाम तक लोग एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप व अन्य सामान की खरीदारी करते रहे। इससे पांच करोड़ रुपये के करीब व्यापार हुआ। दिनभर लोग बाजारों में अपना मनपसंद सामान खरीदते रहे। हालांकि ज्यादातर लोग शुक्रवार को ही धनतेरस की खरीदारी करेंगे। प्रमुख व्यापारियों के अनुसार शुक्रवार अधिक खरीदारी होगी और करीब 70 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

खूब बिके बर्तन और कपड़े
बर्तन बाजार में भी धनतेरस के साथ ही चमक बढ़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने बर्तनों की खरीदारी की। बाजार स्थित बर्तनों की दुकानों पर पूरे दिन भीड़ लगी रही। वहीं शहर के कपड़ा शोरूम व दुकानों पर भी ग्राहकों ने कपड़ों की खरीदारी की।
जाम के बने रहे बाजार में हालात
खरीदारी करने के लिए बाजारों में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बड़े वाहनों की एंट्री तो बाजार में बंद थी, लेकिन पैदल और मोटर साइकिल सवारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि क्रिश्चियन तिराहे से लेकर बड़े चौराहे तक दिन भर जाम लगता रहा। इसे खुलवाने में लगे पुलिसकर्मी और होमगार्ड्स के भी पसीने छूटते रहे।
बोले व्यापारी
त्योहार और सहालग की वजह से बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में ग्राहक वाहन ले गए, लेकिन शुक्रवार के लिए अपेक्षाकृत अधिक लोगों ने बुकिंग कराई है।
विज्ञापन

- नवनीत अग्रवाल, मैनपुरी होंडा
करवाचौथ से ही बाजार ठीक चल रहा है। अब धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार में ग्राहक आ रहे हैं। बिक्री उम्मीद के अनुसार हो रही है।
- पंकज वर्मा, सराफा व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें