बिछवां। भाजपा शासन में समाज का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। नौकरशाही पूरी तरह निरंकुश हो गई है। विकास कार्यों केे नाम पर प्रदेश सरकार मनमानी कर रही है। वर्ष 2022 में प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। कस्बे में शनिवार को यह बातें पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहीं।
शनिवार को पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने बिछवां पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। नौजवानों का भविष्य संकट में आ गया है। महंगाई से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।
जनपद में बिजली व्यवस्था बदहाल हालत में पहुंच गई है। रोस्टिंग के नाम पर किसानों के साथ मनमानी की जा रही है। अपात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सपा की नीतियां और सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों की लोगों को जानकारी दें। वर्ष 2022 में प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। इस मौकेे पर कमलेश शाक्य, सत्येंद्र शाक्य, टिनी यादव, नवाव खां, रामखिलाड़ी, अशफाक, शिवरतन, अरविंद सिसौदिया, परशुराम, मुनीश्वर मौजूद रहे।