फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आयोध्या कांड में सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अयोध्या में अनुसूचित वर्ग की युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महिलाएं सड़क पर उतरीं। शहीद स्मारक पर कैंडल मार्च किया। महिला सुरक्षा पर योगी सरकार को घेरा।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव ममता टपलू के नेतृत्व में महिलाएं स्पीड कलर लैब पर एकत्र हुई। यहां से जलती मोमबत्ती लेकर शहीद स्मारक पहुंची। ममता टपलू ने कहा हाथरस के बाद अयोध्या में एक बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग उठाई। इस दौरान प्रदेश सचिव नितिन कोहली, महिला सभा जिलाध्यक्ष कुसुमलता यादव, महानगर अध्यक्ष प्रियंका चौहान, कमलजीत कौर, मीना वर्मा, मोनिका, मंजू, सरला, अफरोज आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें