फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सपा नेताओं के मैरिज होम पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया

Mon, 11 Jul 2022 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस बार दोनों भाइयों के मैरिज होम पर बुलडोजर चला है। 
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त कराया मैरिज होम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के जैथरा कस्बा स्थित मैरिज होम को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह मैरिज होम सरकारी बंजर जमीन पर बना था। प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए करीब 2180 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया। साथ ही सरकारी जमीन के उपयोग को लेकर डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना भी ठोंका गया है।

विज्ञापन


सपा नेताओं ने अपनी पत्नियों के नाम विकासखंड कार्यालय के पास जमीन के बैनामे कराए और आरएस मैरिज होम का निर्माण कराया था। इसमें से 2180 वर्गमीटर सरकारी बंजर जमीन कब्जाने का आरोप है, जिसका मुकदमा तहसीलदार न्यायालय में चला। 

तीन जेसीबी मशीन से हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 

बेदखली का आदेश जारी होने के बाद सोमवार को एसडीएम मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, सीओ राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर पूरे अलीगंज सर्किल के पुलिसबल सहित वहां पहुंचे। तीन जेसीबी मशीन से ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू करा दी गई। बंजर जमीन वाले हिस्से पर हॉल बना हुआ था और मुख्य द्वार था। इसे ध्वस्त करा दिया गया।

एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी बंजर जमीन को घेरकर मैरिज होम का एक हिस्सा बना लिया गया था। तहसीलदार न्यायालय में सुनवाई के दौरान बेदखली का आदेश हुआ। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। साथ ही आरोपियों पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विधायक निधि गबन में भी फंसे हैं पूर्व विधायक

अलीगंज के पूर्व विधायक सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव पर विधायक निधि के गबन के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। विधायक रहते हुए भाई के विद्यालय के नाम 35 लाख रुपये की निधि जारी कर गबन करने के आरोप में रामेश्वर सिंह के खिलाफ बीते दिनों थाना जसरथपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव को भी नामजद किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें