फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमएलसी चुनाव के पुनर्मतदान में भी धांधली का आरोप, सपा नेता बोले- ताक पर रख दी गई निष्पक्षता

Mon, 26 Oct 2026 09:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में एमएलसी चुनाव के पुनर्मतदान पर भी सपा नेताओं ने सवाल उठाते हुए धांधली का आरोप लगाया है। सपा नेताओं का कहना है कि मतदान के दाैरान निष्पक्षता ताक पर रख दी गई।
विज्ञापन
पुनर्मतदान के दाैरान तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने शिक्षक एमएलसी सीट के लिए सोमवार को हुए पुनर्मतदान में भाजपा पर धांधली और फर्जी मतदान कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा का दावा है कि सैंया ब्लॉक में भाजपा नेताओं के संरक्षण में फर्जी आधार कार्ड तैयार कर वोट डाले गए। पुलिस और प्रशासन ने भाजपा नेताओं को मनमानी की खुली छूट दी।
विज्ञापन


शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने कहा कि निष्पक्षता ताक पर रख दी गई। सपा प्रत्याशी, जिला महासचिव संतोष पाल बघेल और अन्य पदाधिकारी सैंया ब्लॉक में बूथ का जायजा लेने जा रहे थे तो प्रशासन ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बेरोकटोक आने-जाने दिया गया।

इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए पार्टी ने प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए। निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन से पूरे मामले की तत्काल प्रभाव से उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्टी ने कहा कि फर्जी मतदान में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो ताकि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा हो सके।
विज्ञापन


हौसलाअफजाई के लिए पहुंचे सांसद
खेरागढ़, फतेहाबाद और सैंया में सोमवार को तीन बूथों पर हुए दोबारा मतदान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे। बस्तों पर जाकर बूथ एजेंट से लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें