फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के समधी बोले, रामगोपाल यादव BJP के एजेंट, इसलिए दी सपा की कुर्बानी

Thu, 15 Mar 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब पूर्व चेयरमै राम प्रकाश नेहरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में जिला पंचायत की कुर्सी सपा के हाथों से फिसलने के बाद सपा नेताओं का अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन


अब हमला मुलायम सिंह समधी वह शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन राम प्रकाश नेहरू ने सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर किया है। 

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम गोपाल यादव भाजपा के एजेंट हैं। उन्होंने अपने बेटे और पुत्रवधु को सीबीआई से बचाने के लिए सपा की कुर्बानी दी।
Trending Videos
विज्ञापन

राम प्रकाश का यह बयान उस वक्त आया है। जब पिछले दिनों रामगोपाल यादव ने अपनी पार्टी के ही विधायक हरिओम यादव पर भाजपा से डील करने का आरोप लगाया था। 

उन्होंने कहा था कि सपा समर्थित पंचायत सदस्यों को हरिओम यादव ने भाजपा से दस करोड़ रुपये की डील कर उनके पाले भेज दिया है। इससे सपा को नुकसान हुआ। 

आपको बता दें कि राम प्रकाश नेहरू हरिओम यादव के भाई हैं। अंदर खाने यह भी चर्चा है कि हरिओम यादव खुद सामने न आकर अपने रिश्तेदारों से हमला करवा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें