फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ऐसा ही सोचा था आगरा: स्वतंत्रता दिवस पर सपा नेता ने दिखाई स्मार्ट सिटी की हकीकत, उसी जगह से फहराया तिरंगा

Sat, 15 Aug 2026 02:38 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

स्वतंत्रता दिवस पर सपा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने न्यू राजा मंडी कॉलोनी में सड़क पर बने करीब 20 फीट गहरे गड्ढे के पास तिरंगा फहराकर सड़क की बदहाल स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ताजमहल के लिए विश्वभर में पहचान रखने वाला आगरा अब गड्ढों के कारण बदनाम हो रहा है और अच्छी सड़कें बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल को सूचना मिली न्यू राजा मंडी कॉलोनी रोड पर एक 20 फुट गहरा और 10 फीट लंबा गड्ढा हो गया है, तो वे  तुरंत उसे गड्ढे पर पहुंच गए और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराते हुए कहा कि हम आज 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। क्या हमने आगरा शहर की ऐसी परिकल्पना की थी। आगरा शहर गड्ढे वालों शहर कहलाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आगरा ताजमहल के कारण विश्व पटल पर जाना जाता है। पिछले 15-20 दिन में आगरा में गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं। हम अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ने की बात करते हैं। रोड पुल तो छोड़िए हम गड्ढे नहीं भरवा पा रहे हैं।  अभी जेन-जी सामने आ गया है, साथ में जेन अल्फा भी सामने आ गया है। यही देश सत्ता परिवर्तन कर देश का विकास करेंगे। इस दौरान हिमांशु यादव और भानु प्रताप सिंह भी थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें