फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए बहनोई तो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा- अब उनसे रिश्ता खत्म

Tue, 26 Mar 2019 01:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने जारी किया यह पत्र
विज्ञापन
अमित शाह की आगरा की रैली ने कई पार्टियों में खलबली मचा दी। सपा और बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। इनमें बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश प्रताप यादव भी हैं। लेकिन उनके भाजपा में शामिल होने की खबर फैलते ही धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अब उनका अनुजेश से कोई संबंध नहीं। बदले राजनीतिक हालात में उन्हें न शामिल किया जाए।
विज्ञापन


कभी मैनपुरी से सांसद रहे धर्मेंद्र यादव वर्तमान में बदायूं से सांसद हैं। अनुजेश उनकी बहन संध्या यादव के पति हैं। अभी तक उनका नाम सपा से ही जुड़ा था। रविवार को आगरा मे अमित शाह की सभा में उन्होंने भाजपा का दामन थामा तो राजनीति गलियारे में हलचल मच गई। अंदर ही अंदर समाजवादियों का खेमा भी बेचैन हो उठा। 

इसीलिए धर्मेंद्र यादव को आगे आना पड़ा। उन्होंने बाकायदा एक पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मीडिया ने अनुजेश को उनके बहनोई के रूप में प्रस्तुत कर सुर्खियां बनाईं है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उनका भाजपा के किसी भी नेता से कोई संबंध नहीं हो सकता। अत: अनुजेश से भी अब उनका कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति को लेकर पहले से चल रही रस्साकशी

अनुजेश प्रताप की पत्नी और सांसद धर्मेंद्र की बहन मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। फिरोजाबाद जिले के भारौल के रहने वाले अनुजेश की मां  उर्मिला यादव भी समाजवादी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं। बताया जाता है कि संध्या और उनके पति अनुजेश प्रताप सिंह को लेकर मुलायम परिवार में पहले से तनातनी थी। 

अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तो पार्टी मैनपुरी में जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव रामगोपाल यादव के खासमखास विधायक राजू यादव की पत्नी को लड़वाना चाहती थीं, लेकिन संध्या ख़ुद जिला पंचायत अध्यक्ष बनना चाहती थीं। 

आखिर में उनकी ही दावेदारी भारी पड़ी, लेकिन अनुजेश और अखिलेश यादव के परिवार में गांठ पड़ गई। यह भी बताते हैं कि वर्ष 2017 में अनुजेश को सपा से निष्कासित भी कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें