फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने व प्रदर्शन करने पर हिरासत में लिए सपा नेता, पार्टी में रोष

Thu, 28 Nov 2019 05:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
हिरासत में सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पराली जलाने पर किसानों पर लिखे जा रहे मुकदमे और मथुरा में विकास कार्य की केवल घोषणा से सपाईयों में उबाल दिखा। गुरुवार को हाईवे पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने जा रहे सपा के पूर्व प्रदेश प्रदेश सचिव समेत 12 सपाइयों को पुष्पाजंलि उपवन से हिरासत में लिया, वहीं वृंदावन की रमणरेती के पास प्रदर्शन कर रहे लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष समेत पांच सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी करने मथुरा आए योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने के लिए सपा के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी पुष्पाजंलि उपवन पर सपाइयों के साथ निकल रहे थे। इसकी भनक हाईवे पुलिस को लग गई।

थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने सपाईयों को हिरासत में लिया। इन सभी को हाईवे थाने लाया गया। सपा नेता का कहना है कि पराली जलाने के मामले में किसानों को बेवजह फंसाकर जेल भेजा रहा है, जबकि किसानों का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

उधर, सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में सपाइयों ने वृंदावन के रमणरेती के पास प्रदर्शन किया। सपाइयों की मांग थी कि बार-बार मथुरा आने के बाद भी मुख्यमंत्री विकास की बजाए विनाश करवा रहे हैं। पूरा महानगर खुदा पड़ा हुआ है।

यह सपाई लिए गए हिरासत में
सपा के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, सुभाष पाल, मुन्ना मलिक, मंगल यादव, पवन चौधरी, कृष्ण मुरारी, हेमंत चौधरी, महेंद्र चौधरी, संमुदर गुर्जर, मुरारीलाल, गोविंद पेंटर, कृपाल सिंह, सैय्यद शाहिद अल्वी, अशोक यादव, राघवेंद्र ठाकुर, रचित शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें